पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर, बारिश की संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी।
आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें धूप और बादलों का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।