फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को घर पहुंचाने का इंतजाम करेंगी चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को घर पहुंचाने का इंतजाम करेंगी चीनी मिलें
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना पेराई सत्र का आखिरी समय चल रहा है और चीनी मिलें बंद होने लगी हैं। चीनी मिलों में काम करने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कर्मचारियों को अब चीनी मिल प्रशासन खुद ही बस या ट्रेन से छुड़वाएगा। कर्मचारियों को कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नौ चीनी मिलें चलती हैं। बिजनौर और बिलाई चीनी मिलों ने पेराई खत्म कर दी हैं। बाकी चीनी मिलों में गन्ना पेराई अब भी चल रही है। चीनी मिलों में काफी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कर्मचारी काम करते हैं। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए इस समय कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित है और दूसरे राज्यों में बसें जा भी नहीं रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को उनके गंतव्यों तक भेजने की जिम्मेदारी चीनी मिल उठाएंगी। पिछले साल ट्रेन का संचालन लॉक डाउन में पूरी तरह बंद था, लेकिन इस बार ट्रेन चल रही हैं। कर्मचारियों को चीनी मिलें अपनी बसों से मुरादाबाद छुड़वाएंगी और उसके बाद वे ट्रेन से रवाना होंगे। अगर कहीं ट्रेन की सुविधा प्रभावित होगी तो दूसरे इंतजाम किए जाएंगे। कोरोना कर्फ्यू में कर्मचारियों को ऐसे ही नहीं छोड़ दिया जाएगा। कर्मचारियों को छोड़ने में कोविड 19 से बचाव के लिए गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन कराया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों से कर्मचारियों को भेजने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें