फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शुगर मिल के स्टोर मैनेजर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। अवध शुगर मिल की भूड़ कॉलोनी में बुधवार सुबह मिल के स्टोर मैनेजर विवेक शंकर (53) पुत्र शिवशंकर प्रसाद का शव उनके आवास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस, सीओ धामपुर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

विवेक शंकर मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी थे। वह पिछले 11 वर्षों से स्योहारा स्थित अवध शुगर मिल में स्टोर मैनेजर (स्टोर इंचार्ज) के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी और दोनों बेटियां गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में रहती हैं, जबकि विवेक शंकर मिल की भूड़ कॉलोनी स्थित आवास में अकेले रहते थे। बताया गया कि छुट्टियों में उनकी बेटियां स्योहारा आई थीं और रविवार को ही वह उन्हें गाजियाबाद छोड़कर लौटे थे।
बुधवार सुबह उनकी बेटी ने पिता को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद बेटी ने मिल के स्टोर विभाग में कार्यरत दीपक कुमार और टाइम ऑफिस में तैनात सुमित कुमार को फोन कर जानकारी दी। दोनों कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे, जहां कमरा अंदर से बंद मिला। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सूचना मिल प्रबंधन को दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में एक प्लंबर को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। विवेक शंकर अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी स्योहारा पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें