फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक ऐसा सरकारी स्कूल, अभिभावक निजी स्कूलों से निकालकर दिला रहे प्रवेश

Fri, 02 May 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कासमपुर वीरू खालसा का प्राथमिक विद्यालय। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के सरकारी स्कूल अपनी शिक्षा की गुणवत्ता एवं सुंदरीकरण से कई निजी स्कूलों को पछाड़ रहे हैं। ऐसा ही एक प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव चौधरी ने बताया कि उनके शैक्षिक माहौल को देखकर अभिभावकों ने अपने 20 छात्र-छात्राओं का निजी स्कूल से हटाकर प्रवेश दिलाया है। बताया कि स्कूल में छात्रों की उपस्थिति 95 प्रतिशत रहती है।
विज्ञापन

यहां मिल रही गुणवत्ता परक शिक्षा
प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव चौधरी ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। शानदार गार्डन, फूलों व टाइल्स आदि के साथ सुंदरीकरण में अपनी अलग पहचान बना रखी है।
छात्रों के सर्वांगीण विकास को खेल सामग्री
विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद गतिविधियां होती है। प्रांगण में छात्रों के लिए झूले, संगीत, वाचन, लेखन की सुविधाएं हैं।
सोशल मीडिया फॉलोअर्स
विद्यालय के फेसबुक प्रोफाइल पर लगभग 80000, यूट्यूब पर लगभग दो लाख और एक्स पर लगभग 10000 फॉलोअर्स है।

प्रेरणादायक स्कूल व स्टाफ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, सुंदरीकरण, अन्य गतिविधियां अच्छी है। स्कूलों में अच्छा शिक्षा का माहौल बन रहा है। अन्य स्कूलों के स्टाफ को प्रेरित होकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें