फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीद पर बढ़े सब्सिडी : मलूक नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीद पर बढ़े सब्सिडी : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर के इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीद पर वित्तीय सहायता बढ़ाने व किसान हित में एफसीआई से गोदामों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने विनिर्माण (फेम) इंडिया स्कीम के अंतर्गत समाज के किस खंड को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, के बारे में जवाब मांगा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विशेषकर बिजनौर निर्वाचन क्षेत्र में तिपहिया वाहनों के लिए तीन हजार 300 से 61 रुपये का प्रोत्साहन प्राप्त करने वाले लोगों का ब्योरा तथा उनकी संख्या और हाइब्रिड बैटरी वाहनों के विनिर्माताओं द्वारा माह के अंत में किस प्रक्रिया द्वारा प्रोत्साहनों का दावा प्रस्तुत किया जा सकता है व यह राशि प्राप्त होने में कितना समय लगता है, का ब्योरा मांगा था। सांसद ने सरकार से एफसीआई के पास सक्रिय गोदामों का देश में नेटवर्क व साल 2014 से अभी तक नए बनाए गए गोदामों का ब्योरा भी मांगा था। कहा कि बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में सरकार नाकामयाब होती दिख रही है। इस कारण देश मे हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर हर वर्ग के अनुसार जितनी अधिक हो सके सरकार को वित्तीय सहायता इन वाहनों की खरीद के समय सीधे उनके खाते और समय सीमा को भी कम करनी चाहिए। सांसद ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा पूरे देश मे किसानों की सहूलियत के लिए अधिक से अधिक भंडार केंद्र खोलने व उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें