फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्टड से मंदिर बचाया, कृषि भूमि का हो रहा कटान

विज्ञापन
चंदक क्षेत्र के गलखा मंदिर के पास गंगा से होता कटान। संवाद
विज्ञापन
चंदक। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा खादर के ग्रामीणों की समस्याएं बढ़नी शुरू हो गईं हैं। मंगलवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गलखा देवी मंदिर के समीप कृषि भूमि का कटान शुरू हो गया। शासन द्वारा गलखा देवी मंदिर के सामने मिट्टी कटान और मंदिर को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए स्टड का निर्माण कराया गया है। इसके चलते मंदिर के पास तो मिट्टी कटान होने से बच गया, लेकिन किसानों की भूमि का कटान निरंतर जारी है। किसानों ने बताया कि प्रति वर्ष उनकी सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा कटान की भेंट चढ़ जाती है। शासन द्वारा आस्था के केंद्र मंदिर के पास स्टड बनाकर कुछ हद तक मिट्टी कटान को रोकने का प्रयास किया गया है लेकिन किसानों द्वारा लंबे समय से पक्के बांध की मांग को दरकिनार कर दिया गया। वहीं बारिश के पानी से बहादरपुर-बिलासपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करके गांव पहुंचना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी
बरुकी। क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में मंगलवार को हुई बारिश के चलते विजेंद्र शर्मा पुत्र बुद्ध प्रकाश शर्मा के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया। हालांकि, परिवार के सदस्य दूसरे स्थान पर सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना विजेंद्र शर्मा ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी और हलका लेखपाल को दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगी, जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
पक्के मकान की छत गिरी
मंडावर। मंगलवार को बारिश के चलते गांव दयालवाला निवासी राकेश पुत्र घिस्सू सिंह के पक्के मकान की दीवार गिर गई। दीवार के घर के अंदर की ओर गिरने से वहां रखा सामान दब गया। गनीमत रही कि जब दीवार गिरी तो परिवार के लोग बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। ग्राम प्रधान लाल सिंह ने बताया कि मकान की दीवार गिरने से काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें