फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश ने गर्मी से दी निजात, शहर में जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा की सड़कों पर बहता बरसाती पानी और पानी में निकलते नागरिक संवाद
विज्ञापन
धामपुर। मंगलवार को हुई बारिश से धामपुर नगर पालिका परिषद के विकास की कार्यों की पोल खुल गई। नगर के कई मोहल्लों में सड़कों पर कई फीट पानी जमा हो गया। पहाड़ी दरवाजा, सेंट मेरीज रोड, मुख्य डाकघर रोड, आरएसएम तिराहा, पुराना धामपुर चुंगी आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर निवासी दिनेश कुमार, विजय कुमार, भारत सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, जयवीर सिंह, परविंदर कुमार, महेश कुमार का कहना है कि उन्हें पहले से ही आभास था कि तेज बारिश में नागरिकों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा, ऐसा ही हुआ। नगर में टीचर्स कॉलोनी के निकट नासिर बाबा की पीर की मजार परिसर में कई फीट पानी भरा हुआ है। पुराना धामपुर निवासी गजेंद्र सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा आदि का कहना है कि क्षेत्र के लोगों के शोर मचाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। इकड़ा नदी को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया। पालिका के ईओ रवि शंकर शुक्ल का कहना है कि जिन मोहल्लों में पानी के जमा होने की शिकायत मिल रही है, वहां का भ्रमण कर समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, किसान पंकज कुमार, राजेंद्र सिंह, कविराज सिंह, मनोज कुमार चौहान आदि ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।
नगीना। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बारिश से राहत मिली। धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक मानी जा रही है। दूसरी तरफ नगर के कई इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में सोमवार की दोपहर व मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने उमस व गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को कालागढ़ में 8.4, रामगंगा बांध पर 14 व सैंडिल बांध पर 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं रामगंगा नदी में 2500 क्यूसेक पानी पहाड़ों से आ रहा है।
नींदड़ू। स्थानीय निवासी अरशद अली, आमिर निशात और अथर हुसैन आदि किसानों ने बताया कि दिन भर होने वाली वर्षा से फसलों को लाभ पहुंचा है। साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बास्टा। मंगलवार को हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। धान, गन्ना और सब्जी की फसलों को पानी मिल गया है। गर्मी से फसलें मुरझा रही थीं। इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें