फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर नदी महोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते डीएफओ अनिल पटेल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नदी महोत्सव के तहत हैदरपुर वेटलैंड का भ्रमण किया। पर्यावरण के विशेषज्ञों ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डीएफओ बिजनौर अनिल पटेल ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमें अपने लिए ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी करना होगा। नदियां लगातार प्रदूषित हो रही हैं। ऐसे में बच्चों पर ही भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है। प्रकृति से हमें जुड़कर रहना होगा। एक प्रतिशत देने पर प्रकृति हमें दस गुना करके लौटाती है। पर्यावरण की अनदेखी मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वन्य जीव संस्थान की प्रोजेक्ट असिस्टेंट नमामि गंगे प्रीति शुक्ला ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करने के लिए हमें उससे जुड़ना होगा। इस मौके पर छात्राओं को डॉल्फिन, घड़ियाल, पक्षी आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ, रेंजर बिजनौर विकास कुमार वरुण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें