छात्र-छात्राओं ने मतदान करने का लिया संकल्प
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने आगामी चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया।
साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल के निर्देशन में मतदाता जागरुकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाता की अहम भूमिका होती है। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य की उपस्थिति में आगामी चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में संजु, सादिया, सुची, सोनल, रीतू, प्राची, अमन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के संयोजक डॉ.गौतम बनर्जी, डॉ. परमिल, डॉ. गुरुप्रीत सिंह, डॉ. हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।