नहटौर में एचएमआई इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल के बारे में जानकारी देती ?
- फोटो : BIJNOR
छात्रों ने तैयार की मच्छर मारने की मशीन
बिजनौर। एच एम आई इंटर कॉलेज नहटौर के बाल वैज्ञानिकों ने मच्छर मारने की मशीन बनाई है। सोलर एनर्जी से चलने वाली इस मशीन से शहर व गांवों को मच्छरों से मुक्ति मिलेगी। मशीन का खर्च भी कम है तथा पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है।
जीजीआईसी में चल रही जिला विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के इंटर कॉलेज के छात्र विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल बनाकर लाए हैं। इन्हीं में एच एम आई इंटर कालेज नहटौर के छात्र मोहम्मद उस्मान तथा मोहम्मद खिजर शामिल हैं। दोनों छात्रों ने शिक्षक नौशाद अहमद के निर्देशन में मच्छरों से छुटकारा दिलाने के लिए मच्छर मारने की मशीन बनाई है। छात्र बताते हैं कि मशीन सोलर पावर से चलती है। इसका खर्च कम है। मशीन से पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है। मशीन को गंदगी वाले स्थानों पर लगाने से मच्छर स्वयं मर जाते हैं। नगरपालिका में मशीन असरदार साबित हो सकता है। इसे पोल पर लगा सकते हैं। मलेरिया, डेंगू आदि बीमारी फैलने से रोका जा सकता है।
जिला विज्ञान प्रदर्शनी का समापन आज
बिजनौर। जिला विज्ञान प्रदर्शनी के जिला समन्वयक सुधांशु वत्स बताते हैं कि 23 जनवरी शनिवार को प्रदर्शनी का समापन है। डीएम रमाकांत पांडेय पहले तीन स्थान पर आने वाले मॉडल को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता दो वर्ग में है। दोनों वर्ग के छह मॉडल बनाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए तीस हजार की धनराशि आवंटित है। चयनित मॉडल प्रयागराज भेजे जाएंगे। डीएम ने चयन के लिए इंजीनियरिंग व डिग्री कॉलेज के विशेषज्ञ नियुक्त किए हैं।