फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं नहीं पढ़ पाईं कोर्स की किताबें

Thu, 22 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को नाश्ते में चाय की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर बीएसए महेशचंद्र ने स्कूल की वार्डन को फटकार लगाई।  शिक्षा के स्तर में भी सुधार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बीएसए महेश चंद्र ने नूरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बुधवार को सांय करीब चार बजे निरीक्षण किया। जब बीएसए स्कूल पहुंचे तो उस समय स्कूल की बालिकाओं सांय की चाय के साथ बिस्कुट दिए जा रहे थे। बीएसए ने बताया चाय की क्वालिटी को देख कर वार्डन को फटकार लगाई तथा बच्चों के खाने पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 81 छात्राएं मौजूद थीं। 
कक्षा आठ की छात्राओं से उन्होंने पुस्तकें भी पढ़वाई पर अंग्रेजी की पुस्तक ठीक से नहीं पढ़ पाने पर शिक्षिकाओं की क्लास भी लगाई। बीएसए ने बताया कि स्कूल का स्टाफ मौजूद मिला और सभी शिक्षिकाओं को बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि  कस्तूरबा स्कूलों में शासन से आए निर्देशों को कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। स्कूलों में शिक्षक समयबद्धता का पालन करें। निरीक्षण के दौरान बीएसए के साथ वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें