फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रहा किसान दिवस

Thu, 22 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के विकास भवन सभागार में किसान दिवस में उपस्थित किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर मेंकिसान दिवस हंगामेदार रहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किस्त कटौती पर सफाई देने आए लीड बैंक प्रतिनिधि को किसानों ने बोलने नहीं दिया। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता को भाकियू के जिला अध्यक्ष की ओर कागज लहराना मंहगा पड़ा। सीडीओ ने एई को इस हरकत के लिए खरीखोटी सुनाई। एई द्वारा माफी मांगने के बाद ही किसान शांत हुए। सीडीओ ने किसान दिवस में नहीं आने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किसान दिवस में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा शुरू होते ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह तथा वरिष्ठ किसान नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान योजना को स्वैच्छिक करने के पक्ष में हैं। मामला कई बार अधिकारियों के समक्ष उठ चुका है। इसके बाद भी बैंकों ने किसान की सहमति लिए बिना किस्त काट ली हैं। लीड बैंक अधिकारी के प्रतिनिधि जब इस बारे में स्टेज पर अपना पक्ष रखने आए तो किसानों ने अपनी सीटों पर खडे़ होकर कहा कि उन्हें बैंक वालों की कोई बात नहीं सुननी है। किसान दिवस में बिजली के मुद्दे पर सबसे अधिक हंगामा हुआ। किसानों ने ट्रांसफार्मर खराब होने, जर्जर तार बदलने आदि की शिकायतों का अंबार लगा दिया। 
किसानों का आरोप है कि शिकायतों के निपटारे में फर्जी रिपोर्टिंग हो रही है।  

एक्सईएन टेस्ट एके वर्मा ने विभाग का पक्ष रखा, लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुए। सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जेई नजीबाबाद तीन दिन में अपनी शिकायतों का निपटारा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी जाए। किसानों ने शुगर मिलों के चालू होने से पहले सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। 
विज्ञापन

सहायक अभियंता  पीडब्लूडी सतेंद्र सिंह जब एक शिकायत का जवाब भाकियू जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह को दे रहे थे तो उन्होंने एक कागज उठाकर कुछ कहा। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। महासचिव दिगंबर सिंह ने कहा कि एई की हरकत बर्दाश्त नहीं है। सीडीओ ने इसके लिए एई को फटकार लगाई। एई के माफी मांगने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू हुई। वहीं सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि किसान अन्नदाता है। उनकी शिकायत प्राथमिकता से दूर की जाएंगी। धर्मवीर धनकड़, बाबूराम तोमर, बलराम सिंह, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें