फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Tue, 03 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Sufferers complain arrived kin - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज में अध्यापक की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ गई। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल पर हंगामा किया। अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी मनोज कुमार का पुत्र रवि आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक में कक्षा ग्यारह का छात्र है। सोमवार को रवि कक्षा के बाहर खड़ा था। अध्यापक कुलवेंद्र सिंह ने उसे कक्षा में अंदर बैठने के लिए कहा।

आरोप है कि बात अनसुनी करने पर अध्यापक ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। इससे छात्र का सिर मेज में जा लगा। स्कूल की छुट्टी के बाद साथी छात्र को घर ले गए। घटना का पता चलने पर छात्र के पिता मनोज ने अध्यापक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह तक  कोई कार्रवाई नहीं होने पर अभिभावक एकत्र होकर कॉलेज पहुंच गए तथा आरोपी अध्यापक को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। स्टाफ द्वारा आरोपी  अध्यापक को बाहर न भेजने पर अभिभावकों ने हंगामा किया। डीएम से शिकायत के लिए बिजनौर आ गए।
विज्ञापन


अभिभावकों ने तहसील दिवस में डीएम से शिकायत कर आरोपी अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें