दिनभर तेज धूप, तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम
बिजनौर। फरवरी में मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में कभी धूप तो कभी बादल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह-सुबह धूप निकल आई। इसके बाद दोपहर से हवा चलने लगी, जिससे मौसम में बदलाव हुआ। बृहस्पतिवार को जिले भर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
बुधवार को हुई बारिश से मौसम में परिवर्तन हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। पूरे दिन हल्की हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। मौसम परिवर्तन से लोगों को वायरल बुखार, जुकाम और खांसी जैसी समस्या देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना वेधशाला के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तीनों दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।