फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आसवनी इकाई के कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Sat, 16 Mar 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल की आसवनी इकाई में धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। चीनी मिल की आसवनी इकाई कर्मचारियों की तीसरे दिन भी हड़ताल रही। आसवनी इकाई का संचालन देख रही प्राइवेट कंपनी और हड़ताली कर्मचारियों ने सीधे संवाद न होने से आसवनी इकाई का संचालन तीन दिन से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल की आसवनी इकाई के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी संचालन ठप रखकर धरना दिया। भाकियू टिकैत के समर्थन से आंदोलन चला रहे आसवनी इकाई कर्मचारियों ने सिसौदिया लैब प्राइवेट कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि चीनी मिल प्रशासन लगातार हड़ताली कर्मचारियों के संपर्क में है, लेकिन प्राइवेट कंपनी संचालक हठधर्मी रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों का पांच माह का बकाया भुगतान को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, सीसीओ डॉ.एसएस ढाका ने आसवनी इकाई के हड़ताली इकाइयों के कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी प्राइवेट कंपनी प्रतिनिधियों तक पहुंचाने की बात कही। भाकियू टिकैत के किसान नेता सरदार बरिंदर सिंह बाठ, इंद्रजीत सिंह, सरदार दयाल सिंह, निपेंद्र सिंह, अंकित कुमार ने सिसौदिया कंपनी से तत्काल कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने की मांग की। तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन पर आसवनी इकाई के एचआर रितेश सैन के साथ परवेंद्र राणा, सुगम चौधरी, हिमालय बालियान, कांता सिंह, निखिल कुमार, संतोष, चंद्र प्रकाश, यादराम सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

- आसवनी इकाई को हो रहा करोड़ाें का नुकसान
नजीबाबाद। चीनी मिल की आसवनी इकाई का संचालन तीन दिन से ठप है। संचालन बंद होने से इकाई को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। चीनी मिल प्रशासन ने भी सिसौदिया लैब प्राइवेट कंपनी से कर्मचारियों को जल्द वेतन उपलब्ध कराकर इकाई संचालन सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें