फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रीन विलेज में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी के जी खंड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इससे बच्चे शाम को अकेले खेलने से डरते हैं और सुबह चार बजे से कुत्तों के भौंकने से लोगों की नींद भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

शहर की कई मुख्य कॉलोनियों में लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं। रोजाना 150 से अधिक बच्चे कुत्ते के काटने से जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। कॉलोनी के संदीप तोमर ने बताया कि आवारा कुत्ते बच्चों को काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। नगर निगम की टीम जब कुत्तों को पकड़ने आई तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस कारण निगम की टीम उन्हें पकड़कर नहीं ले जा सकी। अब ये कुत्ते ज्यादा खतरनाक हो गए हैं और आने-जाने वाले लोगों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं।
निगम की पहल

नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8533992197 जारी किया है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात पाने के लिए कमेला सड़क पर पशु जन्म नियंत्रण केंद्र भी शुरू किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि इस केंद्र में रोजाना 120 कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जाएगा। यह पहल आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें