आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने किया खुलासा
- फोटो : Amar Ujala
शेयर मार्किट में पैसा डूबने पर कर्जदार हुए प्रेमी की खातिर घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ दी। बिजनौर की नगीना पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आभूषण-नकदी समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी छितावर हाल निवासी आदर्श नगर बिजनौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्कूटी, एलईडी, मोबाइल, आभूषण और नकदी बरामद की गई है।