फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डकैती-सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने प्रेमी संग रचा था झूठा नाटक, पूछताछ में बताई ये वजह

Thu, 16 Nov 2023 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो ये पूरी कहानी नाटक निकली। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक प्रमुख थोक व्यापारी के घर में घुसे पांच बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। घर में अकेली व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर जलती सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश पीड़िता (35) को कमरे में बंद कर बदमाश 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी लूट ले गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पूरा नाटक रचा था। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। वहीं मामले में नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया था।

महिला ने रचा था ये नाटक
नगीना देहात के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों संग मंगलवार की शाम दवाई लेने धामपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम को साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होकर उसके घर में घुसे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को मारपीट के बाद कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया।

वहीं, कुछ देर बाद होश आने पर उनको बांध दिया। बदमाशों ने सामने बैठकर सिगरेट पी और जलती सिगरेट से पत्नी के हाथ को दागते हुए यातनाएं दीं। इसके बाद सभी बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े। जो ताले नहीं टूटे, उनको कटर से काटकर 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, और एक एलईडी लूट ले गए। घर में बुधवार की सुबह कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी।

महिला के हाथ में सिगरेट से जलाए जाने के निशान मिले थे। डकैती और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।  कई बिंदुओं पर जांच की गई। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। वहीं लापरवाही पर नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

पलिस ने गुरुवार को मामले में गहनता से जांच पड़ताल व पूछताछ की तो पूरी वारदात का सच सामने आ गया। पुलिस ने महिल के प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता की प्रेमी पुष्पेंद्र से  पिछले 10-15 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों की मोबाइल पर लंबी बात भी होती थी। वारदात के दिन भी प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां पीड़िता ने खुद ही प्रेमी को सोने चांदी के आभूषण, नगदी, एलईडी व स्कूटी प्रेमी को थमा दी। खुद ही घर के ताले भी तोड़े।

विवेचना में कई तथ्य सामने आए। गहनता से जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए दुष्कर्म और लूट का नाटक रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें