फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर पार्क का काम रुकवाया

Mon, 06 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन को पार्क के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर विराम लग गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दलित समाज के लोगों द्वारा कराया जा रहा पार्क डेवलपमेंट कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में रविवार दोपहर मंडावली थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान पहुंचे। पुलिस ने दलित बस्ती में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर पार्क के विकास का काम रुकवा दिया। थानाध्यक्ष ने पार्क का विकास करा रहे लोगों से कहा कि जिस जमीन पर पार्क विकसित किया जा रहा है, वह ग्राम समाज की भूमि है। ग्राम प्रधान तरुण राठी ने जमीन पर अवैध कब्जे व निर्माण की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर निर्माण रुकवाया गया है। उन्होंने दोबारा निर्माण कार्य न कराने की चेतावनी दी।
उधर, पार्क विकसित करा रहे अंबेडकर समिति अध्यक्ष मलखान दास, संयोजक राजपाल दास ने पुलिस से कहा कि जिस जगह पार्क विकसित किया जा रहा है, उसके आसपास दलित समाज के कई परिवार रहते हैं। जमीन पर कब्जा नहीं किया जा रहा, बल्कि उसके सदुपयोग के लिए पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा था। यह कार्य ग्राम प्रधान की सहमति पर ही किया गया था।  गेंद्र पाल, पूर्व प्रधान केसरी सिंह, रेेशपाल, तेजपाल, शेर सिंह, रामस्वरूप आदि दलित समाज के लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें