फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला शेखान में पथराव, चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला शेखान में पथराव, चले लाठी डंडे
विज्ञापन

नींदडू़। मोहल्ला शेखान में रास्ते में चौखट रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। संषर्घ में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नींदडू़ खास के मोहल्ला शेखान निवासी फरमान, इकबाल व महबूब आदि का अपने पड़ोसी गुलजार, विसाल, मुदस्सर व आलम के साथ पिछले कई महीने से रास्ते में चौखट रखने को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले तथा एक दूसरे पर पथराव किया गया। इसमें इंतखाब उर्फ भोला, यासीन और सानिया जख्मी हो गए थे। इंतखाब की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया था। फरमान द्वारा पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में गुलजार, विसाल, मुदस्सर व आलम को जबरन निर्माण तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। नींदडू़ चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुदस्सर, विसाल और आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें