फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक कार्यक्रम के बाद पथराव, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक कार्यक्रम के बाद पथराव, दस घायल
विज्ञापन

बिजनौर, राजा का ताजपुर। तिलक कार्यक्रम के बाद हुए झगड़े और पथराव में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

ताजपुर में मोहल्ला जोशियान निवासी सुनील जोशी के यहां नहटौर निवासी बलराम सिंह रिश्तेदारों के साथ लगन रिश्ते के कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के बाद किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में ताजपुर निवासी राजू, राजेंद्र, नृपेंद्र तथा नहटौर निवासी प्रशांत, मोहित, नितिन, नीतीश, लवली, अनिकेत, लोकेंद्र, विवेक, बलराम सिंह एवं नितिन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें