फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग संघर्ष में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग संघर्ष में 12 लोग घायल
विज्ञापन

बिजनौर, कोतवाली देहात। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में चार महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कोतवाली पीएचसी लाया गया। जहां से पांच घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव इस्लामपुर में इरशाद और जाकिर पक्ष में संघर्ष हुआ। जिसमें पथराव एवं धारदार हथियार चले। संघर्ष में जाकिर पक्ष से नुसरत (60), अनीस अहमद (30), इश्तिकार (40), गुलिस्तां (18) व इरशाद पक्ष से फराह घायल हो गए। गांव बाकर नंगला में हुए संघर्ष में युवक बलराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शादीपुर में हुए संघर्ष में धर्मवीर पक्ष से अरविंद (22) व रोहिताश पक्ष से प्रिंस (19) घायल हुए। गांव रोशनपुर प्रताप में हुए विवाद में शीतल (26) एवं मंजीत (23) को चोटें आई। गांव बेगमपुर शादी में संघर्ष में दीपक कुमार (26) घायल हो गया। दूसरे विवाद में बलजोरा ने अपनी पत्नी कुसुम (50) को पीट-पीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को पुलिस एवं परिजनों ने पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से गुलिस्ता, नुसरत, इशत्कार, फरहा व बलराम सिंह को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें