फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर रखने का काम शुरू

Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में तीन घंटे ट्रेनों का आवागमन रोककर सेंट मेरीज फ्लाईओवर के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर रखने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

रेलवे फ्लाईओवर निर्माण इकाई मुरादाबाद के एई राजकुमार के नेतृत्व में सेंट मेरीज रेलवे क्रॉसिंग 381 पर लोहे के गार्डर  रखने का काम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। रेलवे ने गॉडर्र रखने के काम के लिए प्रात: 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रेलों का आवागमन रोकते हुए निर्माण इकाई को ब्लॉक कर दिया था।

मेरीज क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए लोहे के छह गार्डर रखे जाने हैं। पहले दिन एक गार्डर  रखा गया। रेलवे निर्माण इकाई को तीन दिन भीतर तीन-तीन घंटे के रेलवे द्वारा दिए जाने वाले ब्लॉक के अंतर्गत सभी गॉडर्र रखने हैं।   गार्डर  रखने के दौरान रेलवे टीआरडी की टीम मौके पर मौजूद रहीं। टीम के प्रभारी एईई राजकुमार और उनकी टीम ने रेलवे क्रॉसिंग की इलेक्ट्रिक लाइन खोलने और पुन: सुचारु करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे क्रॉसिंग पर लोहे के गार्डर रखने के काम के चलते तीन घंटे तक अप और डाउन लाइन की रेलों का संचालन ठप रहा। मालगाड़ी सहित कई यात्री गाड़ियों   को आस-पास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। एईएन नजीबाबाद ने बताया रेलवे निर्माण इकाई ने  सात फरवरी  तक तीन -तीन घंटे का ब्लॉक मांगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें