फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू

Fri, 17 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में परीक्षा के बाद बाहर आतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही व्यवस्थाओं के दावों की पोल खुल गई। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति नहीं हो सकी। परीक्षा के दिन भी केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को पत्र भेज कर कक्ष निरीक्षक उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएम ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 160 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पारी में डीएम जगतराज ने डीएवी इंटर कॉलेज, आर जे पी और ह्रदयानंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। ह्रदयानंद इंटर कॉलेज में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।  परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति नहीं हो सकी है। परीक्षा के दिन भी केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस से कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति कराने की मांग की है। राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के मुताबिक अभी आठ कक्ष निरीक्षक कम हैं। किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या डॉ. सुनिति त्यागी ने बताया कि 45 कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई थी पर 35 कक्ष निरीक्षक ही पहुंच पाए है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मंडावर के प्रधानाचार्य हीरालाल शर्मा के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर 20 केंद्र व्यवस्थापक कम है। आदर्श निकेतन विद्या इंटर कॉलेज शहबाजपुर के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह के अनुसार केंद्र पर 613 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है पर अभी 10 कक्ष निरीक्षक कम हैं। 
नकल पर नकेल को निकले सचल दल ःशनिवार को सुबह छह बजे से ही सचल दल के प्रभारी और सदस्य डीआईओएस कार्यालय पर एकत्रित हो गए थे। यहां पर डीआईओएस ने निर्देश दिए तथा बाद में सचल दल परीक्षा केंद्रों पर छापामारी के लिए रवाना हो गए। बीएसए महेश चंद्र के सचल दल ने दयालवाला स्थित कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हिंदी के पेपर में हिंदी का शिक्षक ड्यूटी करता पाया गया।
विज्ञापन

उधर, धामपुर में हाईस्कूल , इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट/ तहसीलदार धामपुर सुरेश कुमार ने सेक्टर के सभी पांच परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
 सरकड़ा, राधा इंटर कालेज, कुंडीपुरा, डीपीएस , धामपुर पब्लिक इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया। उधर, अफजलगढ़ क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कालेज के प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक पर छात्र-छात्राओं से उगाही कर नकल कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने इस प्रकार की शिकायत होने से इंकार किया है। तहसीलदार ने बताया कि सरकार के आदेश है कि परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन होनी चाहिए। 

पेपर देखकर खिलेे चेहरे
 बिजनौर  में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के महाकुंभ का आगाज हो गया।  सुबह की पाली में पहला पेपर हाईस्कूल का हिंदी का था। पेपर देकर कमरे से आए विद्यार्थियों ने एक दूसरे से अपने सवाल मिलाए और ग्रुप डिस्कशन किया। केपीएस इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आई पारुल ने बताया कि परीक्षा के लिए बहुत तैयारी की थी। प्रश्र पत्र आसान था।पूजा ने बताया कि प्रश्र पत्र 70 नंबर का था। पहला प्रश्र पत्र अच्छा होने से अब अगली पेपर के लिए हिम्मत बढ़ गई है। ज्योति ने बताया कि पेपर काफी लैंथी था। उधर, कालागढ़ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र देखकर बच्चो के चेहरे खिल गए। 
बृहस्पतिवार को यूपी की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू हो गई। सीमावर्ती इलाके के भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटर कालेज, मुरलीवाला के ओम इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने कादराबाद और हिदायतपुर के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा दी। छात्राओं अमनदीप कौर, संजना कुमारी, सीमा, रीता आदि ने बताया कि हाईस्कूल का प्रश्नपत्र बहुत ही आसान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें