फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना शुरू, करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या सुमंगला योजना शुरू, करें पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना जिले में शुरू हो चुकी है।
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह कुप्रथा को रोकना तथा बेटियों के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए सभी को जागरूक करना है। तीन लाख से कम आय वाले, उत्तर प्रदेश में रहने का प्रमाण पत्र वाले परिवार योजना के पात्र हैं। दो बच्चे वाले परिवार की दो ही बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर पहली बेटी के बाद जुड़वा बेटी होती हैं तो तीनों को योजना का लाभ दिया जाएगा। बालिका के अवयस्क होने पर देय राशि उसकी माता के व माता का निधन होने पर पिता के खाते में जाएगी। माता पिता दोनों की मौत होने पर राशि बालिका के खाते में जाएगी। डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार योजना में वेबसाइट www.mksy.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जनसुविधा केंद्र/सीएससी सेंटर से किया जा सकता है। जो ऐसा नहीं कर सकते वे अपने फार्म भरकर खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इतनी मिलेगी राशि
बालिका का जन्म होने पर दो हजार, एक वर्ष का टीकाकरण पूर्ण होने पर एक हजार, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार, कक्षा 12 उत्तीर्ण करके स्नातक, दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें