फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 गांवों में लगेगी किसान पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
124 गांवों में लगेगी किसान पाठशाला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसानों को नवीन तकनीक से खेती कर आय बढ़ाने के लिए गांवों में फिर से किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पाठशाला में किसानों को खेती से जुड़े विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषि वैज्ञानिक जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े चार लाख किसान परिवार रहते हैं। केेंद्र सरकार का उद्देश्य साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को उन्नत प्रजाति की फसलों के बीज दिए जा रहे हैं और जैविक खेती की ओर जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा किसानों को सहायक व्यवसाय जैसे दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन व शहद के व्यापार के बारे में भी बताया जा रहा है। इस बार भी जिले में किसान पाठशाला आयोजित होंगी। 21 अक्तूबर से किसान पाठशाला शाम तीन से साढ़े चार बजे तक लगेंगी। उस समय अधिकतर किसान भी घर पर मौजूद रहते हैं। उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी के अनुसार इस साल 124 गांवों में किसान पाठशाला लगेगी। किसान अधिक से अधिक संख्या में किसान पाठशाला में आकर खेती से जुड़ी जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें