फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम पर पक्षियों की चहचहाहट शुरू

Fri, 04 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बर्ड वॉचिंग के तहत हरेवली डैम पर होने वाली चिड़ियों की पहचान और गणना कार्यक्रम की रिहर्सल गंगा बैराज पर की गई। रिहर्सल में टीम को एक बाहरी चिड़िया सनकौव्वा दिखाई दी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर चार दिसंबर को बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम मनाया जा रहा है। पक्षियों की पहचान और गणना के लिए बिजनौर वन विभाग की टीम ने हरेवली डैम को चिह्नित किया है। कार्यक्रम की रिहर्सल के तौर पर विभागीय टीम बृहस्पतिवार को गंगा बैराज पर पहुंची। वहां टीम को स्थानीय चिड़िया काफी दिखाई दी।

उन्हीं के बीच एक लंबी चोंच वाली चिड़िया पर टीम सदस्यों की नजर पड़ी। शारीरिक ढांचे और रंग के आधार पर उसकी पहचान सनकौव्वा के रूप में हुई। यह चिड़िया मूल रूप से हिमालय की तलहटी में पाई जाती है। इस मौके पर बर्ड एक्सपर्ट और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर हरेंद्र त्यागी, डीएफओ सलील कुमार शुक्ला, रेंजर सतीश कुमार, वनदरोगा हुकुमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरेवली डैम पर पक्षियों की पहचान और गणना की जाएगी। इसमें आर्कलैंडस्केप के तराई-हैड डा. हरीश गुलेरिया प्रमुख रूप से रहेंगे । रेंजर सतीश कुमार ने बताया कि गंगा बैराज पर कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें