फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाईयों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

बिजनौर। सपाइयों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतरने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

सपाई नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अपराधी पल रहे हैं। बलिया और हाथरस की घटना किसी से नहीं छिपी है। कोई भी जिला अपराध से अछूता नहीं है। किसानों को अब तक गन्ना भुगतान नहीं कराया गया है। किसान आए दिन अपने गन्ने के पैसे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति बनी हुई है। सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हो रही है। राज्यपाल से उनके दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, विधायक तसलीम अहमद, मनोज पारस, नईमुल हसन, डा.लाखन सिंह पाल, आदित्यवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सतवीर यादव, प्रभात चौधरी, कमरूल इस्लाम, संसार सिंह, नौशाद मंसूरी, कमलेश भुइयार, रामगोपाल धनगर, विमलेश चौधरी, सुरेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें