फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में हाथी और गुलदार के पंजे दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
मंडावली के गांव मुस्सेपुर नहर के निकट जंगली हाथी और उसके पंजे देखे गए। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
देखा गया गुलदार, हाथी के पैर के निशान भी मिले
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद(बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र में गुलदार देखे जाने एवं हाथी के पैर के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। मुस्सेपुर नहर के किनारे हाथी के पांव और एक किसान के खेत में गुलदार के पंजे के निशान देखे गए हैं।
क्षेत्र में बार-बार गुलदार नजर आने एवं पदचिह्न दिखाई देने से किसान और मजदूरों में दहशत बनी हुई है। मुस्सेपुर निवासी किसान बलराम सिंह बृहस्पतिवार को जब अपने खेत पहुंचा तो वहां कई जगह खेत में गुलदार के पंजे दिखाई दिए। गुलदार के पंजे मिलने की सूचना पर किसान ने आसपास काम कर रहे किसान, मजदूरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मंडावली के जसपुर, मंझाड़ी, राहतपुर खुर्द में भी गुलदार और उसके पंजे के निशान देखे गए।
विज्ञापन

उधर क्षेत्र में ही मुस्सेपुर नहर के पास कुछ ग्रामीणों को जंगली हाथी दिखाई दिया। क्षेत्र में कई स्थानों पर हाथी के पांव के निशान मिले। इकबाल अहमद, मोहम्मद नसीम, फैजान, सुरेंद्र, कपिल ने जंगली जानवरों के आतंक के बावजूद वन विभाग कर्मचारियों की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने मंडावली और नांगल क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक किशोर सहित तीन लोगों को मौत के घाट उतारने तथा कई लोगों को घायल करने के बावजूद गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में देखे जा रहे गुलदार, सतर्क है विभाग
सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार होने और उनके हमलों की लगातार सूचना मिल रही है। मंडावली क्षेत्र में सूचना मिलने पर टीम पहुंची थी। गुलदार के हमले वाले कुछ क्षेत्रों में पिंजरे भी लगाए जा चुके हैैं। रेंजर ने हाथी देखे जाने की सूचना मिलने की पुष्टि की। रेंजर ने कहा कि रिजर्व फोरेस्ट क्षेत्र से लगे खेतों में जंगली जानवरों का आना स्वाभाविक है।

मंडावली के गांव मुस्सेपुर में बलराम के खेत में मिले गुलदार के पंजे।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें