फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की गुलदार को पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की गुलदार को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। स्योहारा क्षेत्र के गांव जटनंगला के पास बुधवार सुबह सत्यवीर के खेत पर एक बछड़े को गुलदार ने मार दिया। भाकियू स्योहारा ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर गुलदार को जंगल में तलाशने का प्रयास किया। गुलदार के पंजे तो मिले। लेकिन गुलदार का पता नहीं लग सका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की। बृहस्पतिवार को वन विभाग के अधिकारी गांव में आए। लेकिन गुलदार को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। केवल पिंजरा लगाकर पकड़ने का भरोसा देकर चले गए। गांव के नौबहार सिंह, ललित कुमार, जय सिंह, सुधीर कुमार, महावीर सिंह, प्रफुल्ल कुमार, हुकम सिंह ने गुलदार को जल्द न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें