फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माही सिमार और अर्श उस्मानी ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। एक से चार मई तक द स्पोर्ट्स हब पालिका स्टेडियम आर्य नगर कानपुर में हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में जनपद के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा व कस्बे के मोहल्ला होलियान निवासी माही सिमार पुत्री सुकेश कुमार ने सब जूनियर वर्ग के अंडर-57 किलोग्राम भार बालिका वर्ग में तथा अर्श उस्मानी पुत्र आजाद उस्मानी निवासी तंगरौला ने कैडेट वर्ग के अंडर-57 किलोग्राम में कांस्य पदक जीते। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नेशनल रेफरी एवं कोच चमन सैनी ने बताया कि माही सिमार और अर्श उस्मानी नेहरू स्टेडियम बिजनौर से पंजीकृत हैं और वहीं पढ़ाई के साथ नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजू राजपूत, स्कूल प्रबंधक शिल्पी कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
चमन सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी ने चमन सैनी को प्रोन्नत करते हुए जनपद बिजनौर का मुख्य कोच नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें