फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से जयनगर के बीच रद्द स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से जयनगर के बीच रद्द स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 से
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे अमृतसर से जयनगर के बीच रद्द स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 15 जनवरी को नजीबाबाद पहुंचेगी। कुंभ पर्व को देखते हुए रेलवे ने करीब दो सप्ताह पहले रद्द ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को गुजरने वाली अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 जनवरी से शुरू होगा। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने ट्रेन का संचालन शुरू होने की सूचना नजीबाबाद स्टेशन को दी है। सीएमआई आरके सिंह के अनुसार 18 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक रद्द अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली 04674 डाउन स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी को पूर्व निर्धारित समय रात्रि 9:50 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। अप दिशा की ट्रेन 04673 जयनगर से चलकर 17 जनवरी को प्रात: 7:42 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन को दो फरवरी तक रेलवे ने रद्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें