फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना देहात थाने में थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायपुर सादात में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगीना देहात थानाध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन

रायपुर सादात मंडी समिति परिसर में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। सांसद प्रतिनिधि खुशहाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से न केवल आम आदमी त्रस्त है, बल्कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। बैठक उपरांत भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च कर नगीना देहात थाने पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 
प्रदर्शनकारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, रामअवतार शर्मा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, अरविंद प्रजापति, हेमराज चौहान, संजय चौहान, खुशपाल चौहान, कुंवर पंकज, रजनी वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नगीना। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने जिले के दो पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल व जिला महामंत्री रमेश रागी का स्वागत किया। अंबेडकर नगर स्थित डीवीएम इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने पर काफी जोर दिया गया। इस अवसर पर डीवीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर अमित गुप्ता, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, अरुण कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें