फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सपा ने निकाली एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली

विज्ञापन
बिजनौर में साइकिल रैली  निकालते सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन और वरिष्ठ नेता अनुज मलिक के नेतृत्व में बुधवार को शहर में एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य मतदाताओं को अपने वोट बनवाने और मतदाता सूची के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

जागरूक रैली की शुरुआत वैष्णो विहार स्थित अनुज मलिक के आवास से हुई। इसके बाद साइकिल रैली बैराज रोड, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा और कलक्ट्रेट रोड से होती हुई पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रैली का स्वागत भी किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नुमाइश ग्राउंड चौक पर स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत विकास भवन परिसर में पहुंचकर वहां स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। जागरूकता रैली के समापन पर वरिष्ठ सपा नेता अनुज मलिक ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने का आह्वान किया। कहा कि आने वाला समय सपा है। इस अवसर वरिष्ठ सपा नेता डॉ. रमेश तोमर, कामेंद्र सिंह, अखलाक पप्पू, एडवोकेट वीके कश्यप, सतपाल सिंह, प्रभा चौधरी, कमलेश भुईयार, राधा सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें