फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निजी अस्पतालों के डाक्टरों पर रात में मरीजों को न देखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों पर रात्रि के दौरान मरीजों न देखने का आरोप लगाया। उन्होंने सीओ अभय कुमार पांडेय को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। सेवा समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी हरिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एडीएम कार्यालय में पहुंचे। मगर एसडीएम के नहीं मिलने पर सीओ अभय कुमार पांडे को ज्ञापन सौपा। इसमें कहा कि धामपुर के डॉक्टर रात्रि के दौरान बीमार लोगों का परीक्षण कर उपचार नहीं करते हैं। ऐसा होने से भारी दिक्कत हो रही है। उपचार न मिलने से लोगों की असामायिक मौतें हो रही हैं। उन्होंने सहकारी गन्ना समिति से किसानों को गन्ने का बीज दिलाने, जैतरा रेलवे फाटक पर अंडर पास बनवाने, 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने की मांग भी रखी। साथ ही जंगली पशुओं से सुरक्षा प्रदान किए जाने, कीटनाशक रसायनों पर सही मूल्य अंकित कराने, लेखपालों को गांवों में भेज कर किसानों के अंश ठीक कराने, वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाने की मांग भी उठाई। डॉक्टर जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, भारत सिंह, अशोक कुमार, दिलीप सिंह, विजयपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें