फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

विज्ञापन
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा कार्यक? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेताओं ने किसानों के दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में उपवास रखा। इस दौरान सपा कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन साहब ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा था कि किसानों की आर्थिक स्थिति जब तक ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां कारपोरेट जगत की पोषक हैं। कृषि कानून बनाकर भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को गहरी चोट पहुंचाई है। संचालन आदित्यवीर सिंह ने किया। इस दौरान विधायक मनोज पारस, नईम उल हसन व हाजी तसलीम अहमद, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चौहान, अमित चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रभा चौधरी, राधा सैनी, सतपाल सिंह, शमशाद अंसारी, दारा सिंह, डा.शहबाज, नसीम राणा, जावेद अख्तर, संसार चौधरी, गजेंद्र सिंह देवल, डा.रमेश तोमर, अहमद खिजर, अखलाक पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें