फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सरिये के पिलर पर बना दिया तीन मंजिला भवन

विज्ञापन
बिजनौर में टीचर्स कालोनी में क्षतिग्रस्त हुआ भवन का पीलर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिना सरिये के पिलर पर बना दिया तीन मंजिला भवन
विज्ञापन

बिजनौर। टीचर्स कॉलोनी में बने एक तीन मंजिला मकान का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इंजीनियर को बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि पिलर में एक तरफ सरिये ही नहीं थे। अब भवन को फिर से मजबूत करने के लिए करीब 35 लाख का खर्च बताया जा रहा है। बिल्डर ने भवन की मरम्मत कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब फ्लैट कल्चर भी बढ़ता जा रहा है। काफी लोग प्लॉट लेकर मकान बनाने के बजाए फ्लैट खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बैराज रोड पर भी टीचर्स कॉलोनी में फ्लैट बने हैं। यहां एक तीन मंजिला भवन के पीछे के पिलर में लगी निर्माण सामग्री काफी दिनों से उधड़कर गिर रही थी। पिछले सप्ताह पिलर बहुत खराब हालत में पहुंच गया तो उसमें रहने वाले 20 परिवारों ने एक नया पिलर बनवाया। इंजीनियर को बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि पिलर में एक तरफ सरिये ही नहीं थे। निर्माण कार्यों में भी मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली गई थी। पहले भी एक पिलर निर्माण सामग्री सही न डाले जाने पर गिर चुका है। इंजीनियर ने भवन को मजबूत करने में एक अंदाजे के अनुसार 35 लाख रुपये का एस्टीमेट बताया है। एकदम से 35 लाख का खर्च सिर पर आने की वजह से परिवार भी परेशान हैं, लेकिन वे सुरक्षा से समझौता भी नहीं कर सकते हैं। भवन में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वे अब भी भवन में ही रह रहे हैं। भवन करीब दस साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें