फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट पर भरोसा, गठबंधन पर दावा: आशु मलिक बोले- कांग्रेस पर नकारात्मक बात नहीं करेंगे, उमर अली ने कही ये बात

Wed, 25 Nov 2026 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर देहात से आशु मलिक और बेहट से विधायक उमर अली को टिकट देने की घोषणा की है। आशु मलिक ने कांग्रेस की तल्खी पर नकारात्मक टिप्पणी से परहेज किया और कहा कि गठबंधन में सभी फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
विज्ञापन
आशू मलिक व उमर अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से सहारनपुर की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने सहारनपुर देहात सीट से आशु मलिक और बेहट सीट से मौजूदा विधायक उमर अली को टिकट दिया है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूत बताते हुए प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर आशु मलिक ने कहा कि गठबंधन में नकारात्मक बात नहीं करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सभी को स्वीकार होगा। 

यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

विज्ञापन
Trending Videos

टिकट मिलने पर आशु मलिक ने अखिलेश यादव का जताया आभार
सहारनपुर देहात से टिकट की घोषणा के बाद विधायक आशु मलिक ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपने नेता का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है और सभी मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस की तल्खी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और उन्हें बेहद कम वोट मिले थे। हालांकि, अभी गठबंधन है, इसलिए वह नकारात्मक बात नहीं करना चाहते।

आशु मलिक ने कहा कि कांग्रेस के जो मौजूदा विधायक हैं, वे भी अपने टिकट की घोषणा कर सकते हैं। कुछ लोग अनावश्यक बातें कर रहे हैं, लेकिन वह उन पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने दोहराया कि सपा ने कोई नई या अतिरिक्त सीट घोषित नहीं की है, बल्कि मौजूदा विधायकों के नामों की घोषणा की गई है।

'26 जीतने की संभावना वाली सीटों पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी'
आशु मलिक ने एएनआई से बातचीत में कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि कांग्रेस क्या कह रही है और उस बैठक में कौन-कौन मौजूद था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जीतने की संभावना वाली 26 सीटों को अंतिम रूप दिया गया था और यह प्रक्रिया समझदारी से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उसे मानेंगे। मलिक के मुताबिक, वह अखिलेश यादव के सिपाही हैं और उनके निर्णय के साथ खड़े रहेंगे। टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर बोले- जनता फैसला कर चुकी
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से जुड़े सवाल पर आशु मलिक ने कहा कि जनता निर्णय ले चुकी है। जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और यह जानती है कि कौन भाजपा से लड़ रहा है और कौन उसे सत्ता से हटा सकता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

उमर अली ने रोजगार, उद्योग और पर्यटन को बताया प्रमुख मुद्दा
बेहट विधानसभा सीट से टिकट की घोषणा के बाद विधायक उमर अली ने भी गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और क्षेत्र में रोजगार की समस्या बढ़ रही है। बेहट घाड़ क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्लाईवुड फैक्टरी स्थापित करने का मुद्दा उठाया गया था।

उमर अली ने बताया कि विधानसभा में कई बार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग उठाई जा चुकी है। उनके मुताबिक, रोजगार के अवसर बढ़ाना, उद्योग स्थापित करना और पर्यटन को प्रोत्साहन देना बेहट क्षेत्र के अहम मुद्दे हैं। उन्होंने भी दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर जारी है चर्चा
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। शुरुआती दौर में सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 120 सीटों की मांग कर रही है और इससे कम पर समझौता करने को तैयार नहीं है। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने और नेताओं के बयानों को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें