फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने नौ दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के समापन पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीड़ित का सहारा बनना है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में यूपी 112 के पुलिसकर्मियों के नौ दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के समापन पर एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों ने कहा कि यूपी 112 पुलिस जनसमस्याओं के निस्तारण व आमजन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। पीड़ितों की सहायता करके पुुलिस को जनमानस में यह विश्वास पैदा करना होगा कि पुलिस उनकी सहायता के लिए कार्य कर रही हैं। एक कॉल में लोगों की सहायता के लिए पुलिस मौके पर पहुंच जाती हैं। लोग अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। समस्या का समाधान होने पर लोगों के अंदर खुशी का भाव जागृत होता हैं। प्रशिक्षण के बाद जब ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाएं तो उनके अंदर सेवाभाव व आत्मविश्वास होनेे चाहिए कि उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित की सेवा करनी है और उन्हें न्याय दिलाना है। इस मौके पर यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह धौनी, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, दरोगा राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, कैलाश चंद आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें