फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं रोकने को हुआ ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाएं रोकने को हुआ ड्राई रन
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस परियोजना (आईआरएडी) का ड्राई रन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सूचना विज्ञान अधिकारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि ड्राई रन कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना के काल्पनिक दृश्य को कैप्चर कर आईआरएडी परियोजना के मोबाइल एप पर सूचना अपलोड की गई। कार्यक्रम में शहर कोतवाल राजेश सोलंकी एवं थाना हीमपुर दीपा के प्रभारी निरीक्षक नेमचंद शर्मा तथा इन दोनों थानों के फील्ड अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मोबाइल एप में आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। साथ ही दुर्घटना के कारणों का अध्ययन करते हुए उसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आईआरएडी परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के पुलिस परिवहन स्वास्थ्य एनआईसी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। आंचल राजपूत ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी नंदकिशोर, सीओ सिटी कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें