फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Mon, 02 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सपा कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालतीं विधायक रुचिवीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सपा की नीतियों का प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली का शुभारंभ विधायक रूचि वीरा के कैंप कार्यालय से हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए साइिकल रैली निकाली।
विज्ञापन

सदर विधायक रूचि वीरा ने कैंप कार्यालय पर कहा कि सपा सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया  है। उन्होंने कहा कि साइकिल रैली के जरिये कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की नीतियों के बारे में बताएंगे। कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से  2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। रैली नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शक्ति  चौक, विदुरकुटी रोड, रामलीला चौराहा, मेरठ चुंगी, सदर बाजार होते हुए वापस कैंप कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में फिर  से पार्टी की सरकार बनाने की बात कही। 
विज्ञापन

रैली में सभी ने एक स्वर से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। सपा नेता खुशनूद खां, अतुल, अफजाल, नीतू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख के पति सुनील कुमार. प्रमोद प्रधान, दिलशाद अंसारी रहे।

पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
नहटौर विधान सभा से सपा प्रत्याशी मुन्ना लाल प्रेमी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष काजी जमाल नासिर और नगर अध्यक्ष हाजी यामीन फारूकी के नेतृत्व मेें सपा कार्यकर्ता एजेंसी चौराहे पर एकत्रित हुए। उसके बाद सपा कार्यकर्ता साइकिल रैली निकालते हुए नहटौर-धामपुर मार्ग से होते हुए बस स्टैंड से गांव सीकरी, फतेहपुर, फुलसंदा खाकम, गंदास, हीरा, अलीनगर से लल्लावाला में जाकर रुकी।  इस मौके पर डॉ. बुनियाद अली, लुकमान अहमद, दुलारा, सजर, इंतजार आकांशी आदि मौजूद रहे। वहीं अफजलगढ़। रविवार को बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी शेख सुलेमान व नगराध्यक्ष शेख इरशाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। पालिकाध्यक्ष जावेद विकार, बढ़ापुर विधानसभा अध्यक्ष शेख इस्लामुद्दीन, शाहिद चमौला, मलकीत सिंह, शेख सुल्तान, दलजीत सिंह, प्रवेश पंवार, जरीफ नेता, शेख फजल, मो. नदीम, शेख निजाम रहे। वहीं जलालाबाद/भागूवाला। भागूवाला और जलालाबाद से सपाइयों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों से जन-जन को अवगत कराया।साइकिल रैली में महमूद कुरैशी, अमीर हसन, सुनील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पति सुमंत, इरफान अंसारी, शाहनवाज, मरगू आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें