फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैरी हुआ बेटा...12 हजार की विरासत के लिए पिता को भिजवाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही माता-पिता औलाद की लाख गलतियां माफ कर दें लेकिन एयर फोर्स में तैनात एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता की एक गलती को नजरअंदाज नहीं किया। मृतक मां के खाते में जमा विरासत के मात्र 12 हजार रुपये के लिए पिता को जेल भिजवा दिया। दरअसल पिता ने एयरफोर्स कर्मी बेटे के नहीं आने पर उसकी जगह दूसरे युवक को बैंक में पेश कर अपनी पत्नी के खाते में जमा 61 हजार रुपये निकाल लिए थे। बेटे ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रकम निकालने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
मंगलवार को नूरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में माध्यमिक स्कूल से रिटायर्ड कर्मी गांव कन्हैंडी निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। केस के विवेचक राजवीर सिंह ने बताया कि 16 मई को गुड़गांव में तैनात एयरफोर्स कर्मी संजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी मृतक मां के पंजाब नेशनल बैंक खाते से फर्जी आधार कार्ड के जरिए रकम निकाली गई है। विवेचना के बाद वादी के पिता का ही नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

विवेचक ने बताया कि आरोपी की पत्नी की मौत 2024 में हो गई थी। पत्नी के खाते में कोई नॉमिनी नहीं था। ऐसे में मौत के बाद रकम निकालने के लिए सभी वारिसान का मौजूदगी जरूरी होती है। आरोपी ने अपने एयरफोर्स कर्मी बेटे के बैंक में नहीं आने पर उसके आधार कार्ड पर किसी अन्य का फोटो लगवा लिया और जिसका फोटो लगाया, उसे अपना बेटा बनाकर बैंक में उपस्थित कर दिया। साथ में दूसरा बेटा और दोनों बेटियां भी थे। इसके बाद मृतका के खाते में जमा रकम को निकाल लिया गया। बताया कि 61 हजार रुपये निकाले गए थे, अगर सभी वारिसान में बंटवारा भी होता तो एक-एक के हिस्से में करीब 12 हजार रुपये आते।
विज्ञापन


तमाम मिन्नतों के बाद भी नहीं माना बेटा
विवेचक ने बताया कि इस मामले में पिता-पुत्र के बीच समझौता कराने के लिए सभी रिश्तेदारों ने प्रयास किए थे। पिता अपने बेटे को पूरी की पूरी रकम भी देने को तैयार था मगर बेटा समझौता करने पर राजी नहीं हुआ और कार्रवाई के लिए अड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें