फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : पैसे न देने से खपा पुत्र ने पिता की गला दबाकर की हत्या

Sun, 11 Apr 2021 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
accused arrested - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार की दोपहर ग्राम अस्करीपुर में कलयुगी पुत्र ने पिता की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चेतराम(75) सिंचाई विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त थे। आरोपी सुधीर उनका इकलौता पुत्र था और वह शराब पीने का आदि था। आए दिन वह शराब पीने के लिए पिता से पैसों की मांग करता था। पैसे न मिलने पर वह उनके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन


चेतराम सिंह सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने इकलौते पुत्र सुधीर के साथ गांव में रहते थे। सुधीर उनसे शराब के लिए पैसों की मांग करता था और पैसे न मिलने पर वह उनके साथ मारपीट भी करता था।

रविवार को भी उसने शराब के लिए पिता चेतराम से पैसों की मांग की। मना करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने पिता के हाथ पीछे बांधकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पिता के मरने के बाद घर को ताला लगाकर वह स्योहारा थाने की पुलिस चौकी बुढ़नपुर पहुंच गया और पुलिस को पिता की हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्योहारा पुलिस की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा और सीओ शुभ सूचित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भरीजे शेर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ शुभ सूचित के अनुसार हत्यारोपी सुधीर शराब पीने का आदि है। शराब की लत के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। वह पिता के साथ अकेला ही रहता था। पैसे न मिलने पर उसने पिता की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें