नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में खराब पड़ी सोलर लाइट।
- फोटो : NAZIBABAD
गांव में शोपीस बनकर रह गईं सोलर लाइटें
नांगलसोती। गांव को रोशनी से जगमगाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटें शोपीस बनकर रह गई है। लाइटें खराब होने से गांव में रातभर अंधेरा पसरा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सोलर लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
केंद्र सरकार की योजना के तहत वर्ष-2016 में डूडा विभाग द्वारा ग्राम पंचायत हरचंदपुर में सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर 16 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। इन सोलर लाइटों की देखरेख और मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत को सौंपा गया था। ग्रामीण विनीत कुुमार, राजू, जय सिंह, चेतन, अमित कुमार, विकास कुमार, कामेंद्र सिंह, राजीव कुमार का कहना है कि कुछ लाइट तो लगने के बाद ही खराब हो गई थी और शेष लाइटें बैटरी खराब होने व अन्य तकनीकी खराबी के चलते ठप पड़ी है। गांव के मुख्य मार्गों, चौराहों व धार्मिक स्थलों पर रातभर अंधेरा पसरा रहता है। ग्रामीण कई बार प्रधान समेत पंचायती अधिकारियों से सोलर लाइटें सही कराने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
उधर, एडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह का कहना है की वह सोलर लाइटों को सही कराने के लिए डूडा विभाग के अधिकारियों से पत्राचार करेंगे।