फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लिंक एक्सप्रेस के पहियों में उठा धुआं, मची अफरातफरी

Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक (बिजनौर)। देहरादून से चलकर सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेकशू पहियों पर चिपकना) होने से बालावाली रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बोगी के पहिए से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका में ट्रेन रुकते ही यात्री बोगियों से कूद गए। करीब 30 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही। ब्रेक सही होने के बाद आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम लगभग चार बजे ट्रेन संख्या 14114 की में ब्रेक बाइडिंग की वजह से चिंगारी उठने लगी। पहियों में अचानक धुआं उठने लगा। स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद ट्रेन को बालावाली स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री बोगी से कूदने लगे। एक-एक कर ट्रेन के सभी डिब्बे खाली हो गए। ब्रेक शू की खराबी को ठीक करने में लगभग 30 मिनट का समय लगा। इस दौरान ट्रेन डाउनलाइन पर खड़ी रही। कर्मचारियों ने ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कराया।
बताया गया कि देहरादून में रेलवे लाइन पर काम होने के कारण यह ट्रेन लक्सर से ही बनकर चली थी। बालावाली स्टेशन पर लेट होने के कारण नजीबाबाद में यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। बालावाली स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया के ब्रेक बाइंडिंग होने पर चिंगारी निकल रहीं थीं। इसे ठीक करने के बाद आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें