फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क की मरम्मत के लिए जल्द जारी होगा बजट

Tue, 09 Dec 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
खस्ताहाल बिजनौर नगीना मार्ग संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली मार्ग पर बिजनौर में शक्ति चौक से वीकेआईटी कॉलेज तक सड़क बदहाली दूर करने के लिए इसी महीने बजट मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार कराया गया एस्टीमेट एनएचएआई के अफसरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली को प्रेषित कर दिया है। हालांकि इसका प्रस्ताव पहले भी भेजा गया था, जिसमें संशोधन के चलते एक करोड़ की लागत और बढ़ी है।
विज्ञापन



बिजनौर से कोतवाली मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग के अधीन था। बाद में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बना तो इस सड़क के 16 किलोमीटर के हिस्से में सड़क को चौड़ा कर दिया गया है। बाईपास निर्माण की वजह से वीकेआईटी से शास्त्री चौक तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ऐसे में करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क में गड़्ढे ही गड्ढे हैं।

अब पिछले महीने दोनों ही संस्थाओं में सहमति बनी कि सड़क की मरम्मत में आने वाली लागत को नेशनल हाईवे प्राधिकरण खर्च करेगा। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से एस्टीमेट तैयार करके भेज दिया था। पहले सड़क की मरम्मत पर सात करोड़ 34 लाख रुपये के खर्च का आंकलन किया गया। मगर सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण और बढ़ाया गया है। जिससे लागत भी 8.64 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के द्वारा तैयार करके भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया गया है। पंद्रह से बीस दिन में बजट जारी होने की उम्मीद है। ....आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें