धामपुर। तहसील में राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार धनराज कुमार को सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का समाधान होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे, क्योंकि इसके लगने से नुकसान है। अब तो बगैर रीचार्ज के बिजली आपूर्ति हो रही है। इसके लगने से रीचार्ज न होने पर मोबाइल की तरह से बिजली आपूर्ति स्वत: कट हो जाएगी।
तहसील अध्यक्ष नवैद अरशद उर्फ शब्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। वहां पर तहसीलदार धनराज कुमार को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा नए कनेक्शनों की आड़ में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जबकि पहले ऐसा नहीं हो रहा था। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद करने, नींदडू में हरे-भरे आम के बाग के कटान पर रोक लगाने, कुछ लोग बीएलओ को गुमराह कर जबरन वोट कटवाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने और वोट न काटे जाने, गुलदार को पकड़ने को नींदडू को पिंजरा लगवाने आदि की मांग की है। प्रदर्शन कार्यों में रियासत अली, सलीम हाफिज, नासिर, वजीर, ठेकेदार कलवा कुरेशी, इस्तखार शाह, अली शाह, सोहेल अहमद आदि शामिल रहे।