फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम पंचायत मलकपुर लखमन के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्टर द्वारा स्मार्ट क्लास का डेमो प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत रामपुर छजमल क्षेत्र के ग्राम मलकपुर लखमन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा से संबंधित जानकारी साझा करते हुए उन्होंने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका एवं तीनों हस्त पुस्तिकाओं के बारे में बताया। अध्यापकों द्वारा विभिन्न टी एल एम के द्वारा गतिविधि की गई, जिसमें सहायक अध्यापक संदीप शर्मा ने गणित, अध्यापिका सविता चौहान ने अंग्रेजी और शार्दुल पुनिया ने हिंदी विषय की शिक्षण योजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंजीत सिंह ठाकरान, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें