फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित होता है टुकड़ों में नींद लेना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा साबित होता है टुकड़ों में नींद लेना
विज्ञापन

बिजनौर। अगर आपको सही से नींद नहीं आती है या आप टुकड़ों में नींद लेते हैं तो सावधान हो जाइए। नियमित नींद ही बेहतर स्वास्थ्य दे सकती है और नींद की कमी सांस लेने में रुकावट पैदा कर देती है। इससे बचने के लिए अपने वजन को नियंत्रित करना और पोषक तत्वों से युक्त आहार लेना जरूरी है। चिकित्सकों के मुताबिक टुकड़ों में नींद लेना जानलेवा साबित हो सकता है।
सूफिया मेमोरियल हॉस्पिटल की चेस्ट फिजीशियन डॉ. तजीन आरिफ ने कहा कि पूर्णत: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्लीप डे मनाने का मकसद अच्छी नींद लेने के लाभ, नींद की कमी से दिल, मस्तिष्क एवं फेफड़ों पर होने वाले नुकसान पर ध्यान केंद्रित कर इन्हें गंभीरता से लेना है। टुकड़ों में नींद लेना जानलेवा साबित हो सकता है। मौजूदा दौर में लाइफ स्टाइल की खराबी से उत्पन्न बीमारी स्लीप एपनिया को जन्म देती है, जिसमें नींद के दौरान सांस में रुकावट पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार नींद कम आने से धीरे-धीरे ऑक्सीजन सैचुरेशन कम हो जाता है और कई बार यह घातक भी सिद्ध हो सकता है। सिर दर्द, डिप्रेशन, आंखों में दर्द, हृदय के रोग, चिड़चिड़ापन, रिंकल्स, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, शरीर में कंपन, आंखों में सूजन आना, चक्कर आना, गुर्दे पर प्रतिकूल प्रभाव, मैटाबॉलिक स्ट्रेस का बढ़ना, दिल से संबंधित रोग नींद पूरी न होने के कारण होते हैं। शरीर वजन कम करना, अस्थमा का सही उपचार, नियमित व्यायाम, पोषक एवं नियंत्रित आहार से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें