फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युत लाइन के तार चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांव आलमपुर गांवड़ी के जंगल से विद्युत लाइन के तार चोरी करने के छह आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी का तार बरामद कर चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र के जेई सर्वेश कुमार ने छह फरवरी को एंटी पावर थाना बिजनौर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस महसनपुर के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहित कुमार उर्फ लाला निवासी ग्राम नारायणवाला रेहड़ व अबरार अंसारी निवासी ग्राम मुनव्वरपुर सैद थाना शेरकोट बताए। थाना पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों के साथ पांच फरवरी को आलमपुर गांवड़ी के जंगल से हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करना स्वीकार किया। इसी मामले में पुलिस ने हरेवली मार्ग स्थित पथरिया की पुलिया के पास से छोटा हाथी वाहन चालक नईम अहमद निवासी ग्राम भगौता उर्फ हरेवला थाना शेरकोट को गिरफ्तार किया। वहीं, हेमराज उर्फ तारा, मनीष कुमार उर्फ छोटू तथा अरुण निवासी नारायणवाला थाना रेहड़ को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सात क्विंटल विद्युत तार, तार काटने वाला लोहे का कटर तथा एक छोटा हाथी वाहन बरामद किया है। सीओ आलोक कुमार ने बताया की गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें